गुजरात में निरुद्ध क्षेत्रों में 31 लाख से अधिक लोग रह रहे हैं

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सोमवार को कहा था कि लॉकडाउन के चौथे चरण में निरुद्ध क्षेत्रों में पाबंदियों पर ढील नहीं होगी।

जमात

अहमदाबाद, 19 मई समूचे गुजरात में कोरोना वायरस निरुद्ध क्षेत्रों में 31 लाख से अधिक लोग रह रहे हैं। राज्य सरकार ने मंगलवार को बताया कि इनमें से 13 लाख लोग अहमदाबाद और 8.4 लाख लोग सूरत नगर निगम क्षेत्रों में रह रहे हैं।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सोमवार को कहा था कि लॉकडाउन के चौथे चरण में निरुद्ध क्षेत्रों में पाबंदियों पर ढील नहीं होगी।

राज्य सरकार की तरफ से मंगलवार को उपलब्ध कराई गई सूची के मुताबिक इस तरह के इलाकों में साढ़े छह लाख परिवार यानी 31 लाख से अधिक लोग रह रहे हैं।

निरुद्ध क्षेत्रों में गैर जरूरी सामान बेचने वाली दुकानें खुलने की अनुमति नहीं होगी और इन क्षेत्र के लोगों को बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

अहमदाबाद नगर निगम ने 11 निरुद्ध क्षेत्रों की पहचान की है जिनमें से दस साबरमती नदी के पूर्वी तट पर स्थित हैं।

सूरत नगर निगम क्षेत्र में 33 निरुद्ध क्षेत्र हैं। इनमें करीब 8.43 लाख लोग रहते हैं। इसके अलावा सूरत जिले के ग्रामीण इलाकों के निरुद्ध क्षेत्रों में 72 हजार लोग रहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\