SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
अभिषेक शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sunrisers Hyderabad Cricket Team vs Chennai Super Kings Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 27th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 27वां मुकाबला आज यानी 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (SRH vs CSK) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत हासिल कर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन (Ishan Kishan) के हाथों में है, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 22 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 15 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को 7 मुकाबलों में जीत मिली है. एकतरफा आंकड़ों के चलते चेन्नई सुपरकिंग्स का पलड़ा भारी नजर आता है.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन संतुलित नजर आ रही है. टीम के पास अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन जैसे धाकड़ बल्लेबाज हैं. वहीं गेंदबाजी में प्रफुल हिंगे और हर्ष दुबे अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में नूर अहमद और मुकेश चौधरी टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Sunrisers Hyderabad Cricket Team vs Chennai Super Kings Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 75 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 194 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 59 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस दौरान अभिषेक शर्मा ने महज 22 गेंदों पर छह चौके और चार छक्के लगाए. अभिषेक शर्मा के अलावा हेनरिक क्लासेन ने भी 59 रन बनाए.

दूसरी तरफ, चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को मुकेश चौधरी ने पहली सफलता दिलाई. चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट चटकाए. जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज के अलावा मुकेश चौधरी ने दो विकेट लिए. चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 195 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी: 194/9, 20 ओवर (अभिषेक शर्मा 59 रन, ट्रैविस हेड 23 रन, ईशान किशन 0 रन, हेनरिक क्लासेन 59 रन, अनिकेत वर्मा 2 रन, नितीश कुमार रेड्डी 12 रन, सलिल अरोड़ा 13 रन, लियाम लिविंगस्टोन 1 रन, शिवांग कुमार 12 रन और प्रफुल्ल हिंगे नाबाद 0 रन.)

चेन्नई सुपरकिंग्स की गेंदबाजी: (मुकेश चौधरी 2 विकेट, जेमी ओवरटन 3 विकेट, अंशुल कंबोज 3 विकेट और गुरजापनीत सिंह 1 विकेट).

नोट: सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.