डब्ल्यूएचओ के सदस्य देश कोरोना वायरस के प्रति जवाबी कार्रवाई की स्वतंत्र जांच को लेकर सहमत

यूरोपीय संघ द्वारा पेश प्रस्ताव में इस महामारी के प्रति अंतरराष्ट्रीय जवाबी कार्रवाई के ‘निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं समग्र मूल्यांकन’ की मांग की गयी है। दुनिया में अबतक इस महामारी से 48 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो गये जबकि 318,000 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

डब्ल्यूएचओ की वार्षिक सभा में हिस्सा ले रहे देशों ने इस संकट के प्रति संयुक्त जवाबी कार्रवाई की अपील करते हुए आम सहमति से एक प्रस्ताव पारित किया। पहली बार यह सभा आभासी रूप से हुई।

यूरोपीय संघ द्वारा पेश प्रस्ताव में इस महामारी के प्रति अंतरराष्ट्रीय जवाबी कार्रवाई के ‘निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं समग्र मूल्यांकन’ की मांग की गयी है। दुनिया में अबतक इस महामारी से 48 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो गये जबकि 318,000 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

प्रस्ताव में कहा गया है कि जांच में यह शामिल हो कि ‘कोविड-19 महामारी के संबंध में डब्ल्यूएचओ ने कब-कब, कौन कौन से कदम उठाये।’

अमेरिका ने इस आम सहमति से अपने आप को अलग नहीं किया जैसा कि कुछ देशों को आशंका थी। अमेरिका ने इस सभा के पहले दिन सोमवार को डब्ल्यूएचओ को फटकार लगायी थी और चीन की भी, उसकी भूमिका को लेकर आलोचना की थी।

मंगलवार के प्रस्ताव में देशों से कोविड-19 के खिलाफ किसी भी उपचार या टीके तक ‘पारदर्शी, समान और समय से पहुंच’ सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया गया है। वैसे यह प्रस्ताव बाध्यकारी नहीं है और उसमें किसी भी देश का उसके नाम से उल्लेख नहीं है।

प्रस्ताव में इस वायरस के उद्भव के विवादास्पद मुद्दे को भी संबोधित किया गया है और डब्ल्यूएचओ से इस वायरस के जानवर संबंधी स्रोत तथा उसके इंसान में पहुंचने के मार्ग की जांच में मदद करने की अपील की गयी है। यह वायरस सर्वप्रथम पिछले साल के आखिर में चीन में सामने आया था।

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\