कोटा के परिवार ने जरूरतमंदों के लिए अपने रसोईघर का दरवाजा खोला

शहर के दादाबाड़ी इलाके में रहने वाला यह जैन परिवार 22 मार्च को लागू जनता कर्फ्यू के दिन से यह सेवा कार्य कर रहा है।

जमात

कोटा (राजस्थान), 19 मई राजस्थान स्थित कोटा की रहने वाली रिचा और उनकी सास ने जरूरतमंदों के लिए अपने रसोईघर का दरवाजा खोल दिया है। वे रोजाना करीब 400 जरूरतमंदों के लिए खाना बनाती हैं जबकि उनके ससुर और पति खाने के पैकेट बनाने और बांटने का काम करते हैं।

शहर के दादाबाड़ी इलाके में रहने वाला यह जैन परिवार 22 मार्च को लागू जनता कर्फ्यू के दिन से यह सेवा कार्य कर रहा है।

सामाजिक कार्य विषय में परास्नातक रिचा ने बताया कि उन्होंने, लॉकडाउन की वजह से कई लोगों के भूखे रहने के बारे में सुनने के बाद उनकी थोड़ी मदद करने को सोचा।

रिचा के मुताबिक, उन्होंने परिवार से पूछा कि क्या बेटी के चौथे जन्मदिन पर भव्य पार्टी देने के लिए बचाकर रखे गए पैसे का इस्तेमाल जरूरतमंदों को खाना खिलाने में किया जा सकता है?

उन्होंने बताया कि बीमा अधिकारी के तौर पर कार्यरत पति चंचल जैन, सास गायत्री जैन और ससुर पवन जैन ने मेरे विचार का स्वागत किया और इस प्रकार परिवार ने फैसला किया कि घर की महिलाएं खाना बनाएंगी और पुरुष सदस्य उसे पैकेट बनाकर बांटने का काम करेंगे।

रिचा ने झोपड़पट्टियों में रहने वाले लोगों को खाना खिलाने की मुहिम का नाम ‘घर की रसोई’ दिया और इसकी खबर जब फैली तो कई परोपकारी लोग भी मदद को आए और रसोई घर को चलाने में सहायता मिलने लगी।

रिचा ने बताया, ‘‘ मैं अपनी सासू मां के साथ मिलकर खाना बनाती हूं और पति एवं ससुर उनके पैकेट बना जरूरतमंदों को बांटने का काम करते हैं। ’’

उन्होंने दावा किया कि रोजना वह 400 खाने का पैकेट बांट रही हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘ कृतिका श्रींगी नीत कोटा सुपर मॉम और अभिलाषा क्लब ऑफ वुमेन सहित कई लोग और समूह एवं कुछ पड़ोसी घर की रसोई पहल में आर्थिक मदद को आगे आए और संकट के इस समय में लोगों की मदद करने के इस मिशन को मजबूत किया है। ’’

रिचा के मुताबिक, खाने के पैकट छात्रावास और पीजी में लॉकडाउन की वजह से फंसे छात्रों को भी पहुंचाये जा रहे हैं। हालांकि, अधिकतर छात्र अपने गृह प्रदेशों को लौट चुके हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम फोन कॉल आने पर भी मुफ्त में खाने के पैकेट दे रहे हैं और जरूरतमंद को सूखा राशन भी मुहैया करा रहे हैं।’’

चंचल जैन ने बताया, ‘‘ हमने 30 अप्रैल को बेटी ख्याति के चौथे जन्मदिन पर भव्य पार्टी देने की योजना बनाई थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से यह संभव नहीं था। मेरी पत्नी ने पार्टी के लिए बचाए गए पैसे का इस्तेमाल इस नेक काम में इस्तेमाल करने का प्रस्ताव किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों की सेवा से हमें संतोष मिलता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\