India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 43वां मुकाबला आज यानी 22 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह मैच सुपर-8 के ग्रुप-1 का अहम मुकाबला है, जहां दोनों टीमें सेमीफाइनल की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Key Players To Watch Out: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

भारत की टीम में ईशान किशन, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की टीम में क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे बल्लेबाज हैं, जबकि कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्खिया गेंदबाजी में चुनौती पेश करेंगे.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs SA T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2006 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 35 मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 21 मुकाबले अपने किए हैं. वहीं, 13 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली है. इस बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों की पिछली सात भिड़ंत में से छह मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत मिली है. आईसीसी टूर्नामेंट में भी दोनों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी है.

टॉस का महत्व (Toss And Pitch Report)

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाज खुलकर रन बना सकते हैं. रात के मुकाबले में ओस का असर भी अहम भूमिका निभा सकता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है, ताकि लक्ष्य का पीछा करना आसान हो.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका में कौन होगा टॉस का बॉस? (IND vs SA Toss Winner Prediction)

मौजूदा परिस्थितियों और हालिया टॉस ट्रेंड को देखते हुए टॉस किसी भी टीम के पक्ष में जा सकता है. हालांकि घरेलू परिस्थितियों में भारत का आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. आज के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम टॉस जीत सकती है. टॉस की भविष्यवाणी पिछले ट्रेंड और पिच की परिस्थितियों के आधार पर की गई है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs SA 43rd Match Playing Prediction)

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसन, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी.

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.