राजस्थान रोडवेज ने प्रवासी श्रमिकों को घर पहुंचाने के लिए शुरू की विशेष बसें

राजस्थान पथ परिवहन निगम रोडवेज के प्रबंध निदेशक नवीन जैन ने बताया कि कई दर्जन बसों को इसके लिए लगाया गया है।

जमात

जयपुर, 19 मई राजस्थान रोडवेज ने कोरोना वायरस संक्रमण महामारी पर काबू पाने के लिए लगे लॉकडाउन के कारण बाहरी राज्यों के श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए विशेष श्रमिक स्पेशल बस सेवा मंगलवार को शुरू की।

राजस्थान पथ परिवहन निगम रोडवेज के प्रबंध निदेशक नवीन जैन ने बताया कि कई दर्जन बसों को इसके लिए लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि जयपुर से 16 बस, बारां से पांच, भीलवाड़ा से तीन, ब्यावर से दो, बीकानेर से दो, पाली से दो, कोटा से तीन व उदयपुर से तीन बस उत्तर प्रदेश के हाथरस सहित अन्य स्थानों के लिए मंगलवार को रवाना हुईं। इनमें श्रमिकों को निःशुल्क भेजा गया है।

इसी प्रकार जोधपुर से 7 बसें उत्तराखण्ड तथा एक बस हिमाचल प्रदेश के लिए भेजी जा रही है।

सैकड़ों किलोमीटर दूर अपने घर लौटने की इच्छा रखने वाले श्रमिकों के लिए राजस्थान सरकार की श्रमिक स्पेशल बस सेवा बड़ी राहत बनकर आई है।

मध्यप्रदेश के भिंड के रमेश बाथम और छविराम, छतरपुर के अखिलेश, मुरैना के बबलू, जबलपुर के सहदेव जैसे लोगों ने अपने घर पहुंचने के लिए सैकड़ों किलोमीटर की दूरी पैदल ही तय करने की ठानी और सामान उठाकर चल पड़े। भिंड के रमेश बाथम बताते हैं कि वह परिवार के साथ किशनगढ़ (अजमेर) में गोलगप्पे का ठेला लगाकर परिवार को पाल रहे थे। इसी बीच लॉक डाउन होने से उनका काम बंद हो गया। दो महीने बिना काम गुजारने के बाद पत्नी और बच्चों के साथ पैदल ही घर के लिए रवाना हो गए। रास्ते में कहीं पैदल तो कहीं किसी साधन से वह जैसे-तैसे सौ किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर जयपुर पहुंच गए। यहां चेक पोस्ट पर पुलिस ने रोक लिया और कानोता में लगे विशेष शिविर में भेज दिया। यहां पर उनके लिए खाने-पीने की पूरी व्यवस्था रही। उन्हें आज राजस्थान रोडवेज की बस से उनके गांव को रवाना कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\