कोविड-19 की रोकथाम को लेकर अगले 25 से 30 दिन काफी महत्वपूर्ण होंगे: अमरिन्दर सिंह

सिंह ने पुलिस को सामाजिक मेलजोल से दूरी और मास्क पहनने समेत कोविड-19 सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिये कहा है।

जमात

चंडीगढ़, 19 मई पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने मंगलवार को कहा कि पाबंदियों में ढील और अर्थव्यवस्था को खोलने के मद्देनजर कोविड-19 की रोकथाम को लेकर अगले 25 से 30 दिन काफी महत्वपूर्ण होंगे।

सिंह ने पुलिस को सामाजिक मेलजोल से दूरी और मास्क पहनने समेत कोविड-19 सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिये कहा है।

मुख्यमंत्री ने यहां एक बयान में कहा, ''अर्थव्यवस्था को अचानक फिर से खोलने और 55 दिन के कर्फ्यू बाद कार्यालयी और वाणिज्यिक गतिविधियां फिर से शुरू होने से कोविड-19 की रोकथाम को लेकर अगले 25 से 30 दिन बेहद महत्वपूर्ण होने वाले हैं।''

उन्होंने पुलिस कर्मियों से कहा, ''हम पिछले 55 दिन में आपके द्वारा किए गए सभी कार्यों से मिले सभी लाभों को खोना नहीं चाहते। साथ ही हम पंजाब के लोगों द्वारा किए गए बलिदान को अपनी ओर से की गई किसी भी चूक से बर्बाद नहीं होने दे सकते।''

पिछले हफ्ते, सिंह ने घोषणा की थी कि पंजाब में 18 मई से कर्फ्यू हटा लिया जाएगा, जबकि लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा।

केंद्र द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार, राज्य ने गैर-निषिद्ध क्षेत्रों में कई तरह की ढील देने की अनुमति दी है। इसके तहत स्थानीय बसों को चरणबद्ध तरीके से शुरू करना भी शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू