हरियाणा इस साल मनरेगा के तहत 1,000 करोड़ रुपये खर्च करेगा: उप-मुख्यमंत्री

हरियाणा मनरेगा के तहत मजदूरी 309 रुपये प्रतिदिन देता है और कोरोना वायरस महामारी के कारण मौजूदा संकट के दौरान ज्यादा-से-ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। इसके लिये इस योजना के तहत कार्यों का दायरा बढ़ाया जाएगा।

चंडीगढ़, 19 मई हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को कहा कि राज्य में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून) के तहत कार्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य ने योजना के तहत इस साल 1,000 करोड़ रुपये के व्यय का लक्ष्य रखा जो पिछले साल के मुकाबले दोगुना है।

हरियाणा मनरेगा के तहत मजदूरी 309 रुपये प्रतिदिन देता है और कोरोना वायरस महामारी के कारण मौजूदा संकट के दौरान ज्यादा-से-ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। इसके लिये इस योजना के तहत कार्यों का दायरा बढ़ाया जाएगा।

चौटाला ने यह भी कहा कि केंद्र के दिशानिर्देशों के अनुसार राज्य ने पाबंदियां कम की हैं। ‘लॉकडाउन’ के मौजूदा चरण में संक्रमित क्षेत्रों को छोड़कर औद्योगिक क्षेत्रों में ज्यादातर गतिविधियों की अनुमति दी गयी है। आईटी क्षेत्र को भी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए कामकाज शुरू करने की अनुमति दी गयी है।

मनरेगा का जिक्र करते हुए उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि इसके तहत 2019 में 450 करोड़ रुपये खर्च किये गये थे लेकिन चालू वित्त वर्ष में इसमें 1,000 करोड़ रुपये व्यय करने का लक्ष्य है।

चौटााला ने कहा, ‘‘हमारे यहं 6 लाख पंजीकृत मनरेगा रोजगार कार्डधारक हैं और हम उन्हें वन विभाग, लोक निर्माण विभाग के सड़क निर्माण, सिंचाई नहर आदि जैसे कार्यों से जोड़ेंगे।’’

उन्होंने कहा कि इससे उन लोगों को रोजगार मिलेगा जो हुनरमंद नहीं हैं और अंतत: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को लाभ होगा।

उप-मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार जल्दी ही युवाओं के लिये रोजगार के अवसर के बारे में जानकारी देने के लिये ‘पोर्टल’ शुरू करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\