पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री (Punjabi Music Industry) और बॉलीवुड में अपनी खास आवाज के लिए पहचानी जाने वाली गायिका जैस्मिन सैंडलस (Jasmine Sandals) इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (‘Dhurandhar: The Revenge’) के गानों की सफलता का आनंद ले रही हैं. हालांकि, इस चमक-धमक के पीछे एक गहरा संघर्ष भी छिपा था. हाल ही में रणवीर इलाहबादिया के पॉडकास्ट में जैस्मिन ने अपनी निजी जिंदगी के उन काले पन्नों को पलटा, जिनसे वह सालों तक जूझती रहीं. उन्होंने खुलासा किया कि करियर में शोहरत मिलने के दौरान वह गंभीर रूप से शराब की लत का शिकार हो गई थीं. यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection: फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 18वें दिन कमाई का ₹1000 करोड़ का आंकड़ा पार
शराब की लत और गलत फैसलों का पछतावा
जैस्मिन ने इंटरव्यू के दौरान स्वीकार किया कि उनकी जिंदगी में एक दौर ऐसा आया जब उन्होंने जरूरत से ज्यादा शराब पीना शुरू कर दिया था. उन्होंने बताया, 'उन 2-3 सालों के दौरान मैंने शराब के प्रभाव में कई गलत फैसले लिए, जिनका मुझे आज भी पछतावा है.' सिंगर के मुताबिक, उस समय वह एक तरफ मशहूर हो रही थीं, लेकिन दूसरी तरफ मानसिक रूप से काफी परेशान थीं. पिता के निधन और बिखरते परिवार के बीच उन्हें शराब ही एकमात्र सहारा नजर आई थी, जिसे लेकर वह अब अफसोस जताती हैं.
बचपन के जख्म और माता-पिता से नाराजगी
अपनी परवरिश और बचपन की मुश्किलों पर बात करते हुए जैस्मिन भावुक नजर आईं. उन्होंने बताया कि जालंधर में जन्म और कैलिफोर्निया में परवरिश के दौरान उन्हें कई बार अपनों से ही दुख मिला. जैस्मिन के अनुसार, उनके माता-पिता ने अनजाने में कई बार उनका दिल तोड़ा, जिससे उनके मन में नाराजगी घर कर गई. उन्होंने सवाल उठाया कि अक्सर माता-पिता अपने बच्चों के प्रति इतने सख्त क्यों होते हैं, जबकि बच्चों को केवल सही मार्गदर्शन और प्यार की जरूरत होती है. यह भी पढ़ें: Deepika Padukone To Shoot ‘Intense Action Sequence’: दूसरी प्रेग्नेंसी में भी नहीं थमी दीपिका पादुकोण की रफ्तार, ‘राका’ में करेंगी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग
'हर जगह घर तलाशती रही'
सिंगर ने एक बहुत ही मार्मिक बात साझा करते हुए कहा कि जब किसी बच्चे का दिल टूटता है, तो वह जख्म पूरी तरह कभी नहीं भरता. उन्होंने कहा, "जब आपके पास कोई सुरक्षित जगह या घर जैसा महसूस कराने वाला माहौल नहीं होता, तो आप पूरी दुनिया में अपना घर ढूंढने लगते हैं. मैंने अपनी पूरी जिंदगी यही किया है.' जैस्मिन ने माना कि उनके संघर्षों ने उन्हें एक कलाकार के रूप में तो परिपक्व बनाया, लेकिन एक व्यक्ति के तौर पर उन्हें बहुत कुछ सहना पड़ा.
करियर पर एक नजर
जैस्मिन सैंडलस ने अपने संगीत सफर की शुरुआत साल 2008 में 'मुस्कान' गाने से की थी. उन्हें वैश्विक स्तर पर पहचान 2014 में मिली, जब उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘किक’ के लिए मशहूर गाना ‘यार न मिले’ गाया और लिखा. आज वह इंडस्ट्री की टॉप फीमेल सिंगर्स में गिनी जाती हैं और हालिया रिलीज ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ उनकी सफलता का सिलसिला जारी है.













QuickLY