PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Punjab Kings vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 58th Match Date And Time Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 58वां मुकाबला कल यानी 14 मई को पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (PBKS vs MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला (Dharamsala) के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. पंजाब किंग्स ने इस सीजन में अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 में जीत और 4 में हार मिली है. वहीं, मुंबई इंडियंस ने 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 में जीत और 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं, जबकि मुंबई इंडियंस की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Winner Prediction: रायपुर में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 58वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा. ये मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में पंजाब किंग्स ने अब तक 10 मैच खेले हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स की टीम को छह मुकाबलों में जीत और चार मैच में हार मिली है. दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन में अब तक 11 मैच खेले हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम को तीन मुकाबलों में जीत और आठ मैचों में हार मिली है. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड (PBKS vs MI Head To Head)

टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच 35 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली हैं. मुंबई इंडियंस को 17 मैच में जीत मिली है. जबकि, पंजाब किंग्स की टीम ने 18 मैच अपने नाम किए हैं. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मैच होगा. पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स को 7 विकेट से जीत मिली थी. आईपीएल 2025 में दोनों मुकाबले पंजाब किंग्स ने अपने नाम किए थे. मुंबई इंडियंस की टीम आखिरी बार पंजाब किंग्स के खिलाफ 2024 में जीती थी.

पंजाब किंग्स की टीम को पिछले 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में टीम उस खराब प्रदर्शन को भूलाकर बेहतर खेल दिखाना चाहेगी. अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे.

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच 58वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (PBKS vs MI 58th Match Date And Venue)

टाटा आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला कल यानी 14 मई को पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (PBKS vs MI 58th Match Live TV Channel Telecast In India)

आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला कल यानी 14 मई को पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

भारत में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch PBKS vs MI 58th Match Live Streaming In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला कल यानी 14 मई को पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PBKS vs MI 58th T20 Match Playing Prediction)

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और रघु शर्मा.

नोट: पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.