देश

Udhampur Bus Accident Video: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 10 की मौत, कई घायल

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक भीषण बस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. बचाव अभियान जारी है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

Udhampur Bus Accident Video: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 10 की मौत, कई घायल
(Photo Credits ANI)

Udhampur Bus Accident Video: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है. एक अनियंत्रित बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दलों ने राहत कार्य शुरू कर दिया है.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे के तुरंत बाद पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF) और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अब तक 10 शव बरामद किए जा चुके हैं. घायलों को मलबे से निकालकर तुरंत उधमपुर के सरकारी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है क्योंकि कुछ घायलों की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है.  यह भी पढ़े:  Mumbai-Goa Highway Bus Accident: रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा, मुंबई-गोवा हाईवे पर सुकली घाट में बस पलटी, 2 की मौत, 38 घायल; VIDEO

परिवारों में मातम

इस दुखद घटना के बाद जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों में मातम पसर गया है. अपनों को खोने वाले परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, हादसे के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर दुर्घटनास्थल के विचलित करने वाले वीडियो वायरल होने लगे. वीडियो में स्थानीय लोग और बचाव दल बस के मलबे से लोगों को निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं.

उपराज्यपाल सिन्हा ने जताया दुख

जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने इस हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है. उन्होंने कहा, "उधमपुर में हुआ यह सड़क हादसा दिल दहला देने वाला है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर उन्हें यह अपार दुख सहने की शक्ति दे. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं."

उपराज्यपाल ने जताया दुख

उपराज्यपाल ने जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और घायलों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.

दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक ने मोड़ काटते समय वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण बस सीधे खाई में जा गिरी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2026 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).