बीएमसी ने बम्बई उच्च न्यायालय में कहा : शवों से नहीं होता कोविड-19 का संक्रमण

उप नगर बांद्रा के लोगों के एक समूह की ओर से दायर याचिका पर जवाब देते हुये बीएमसी ने अदालत में हलफनामा दायर किया । बांद्रा के लोगों ने अपनी याचिका में बांद्रा कब्रिस्तान में कोविड-19 पीड़ितों के शवों को दफनाने पर रोक लगाने की मांग की थी ।

जमात

मुंबई, 19 मई बृहन्मुंबई नगर निगम ने मंगलवार को बम्बई उच्च न्यायालय में कहा कि शवों के माध्यम से कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं फैलता और अधिकारी कोविड-19 से जान गंवाने वालों के शवों का निपटान करते समय , सभी निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं।

उप नगर बांद्रा के लोगों के एक समूह की ओर से दायर याचिका पर जवाब देते हुये बीएमसी ने अदालत में हलफनामा दायर किया । बांद्रा के लोगों ने अपनी याचिका में बांद्रा कब्रिस्तान में कोविड-19 पीड़ितों के शवों को दफनाने पर रोक लगाने की मांग की थी ।

यह याचिका प्रदीप गांधी और अन्य ने दायर की और दावा किया कि लोगों को इस बात का भय है कि अगर शवों का उचित तरीके से निस्तारण नहीं किया गया तो वायरस का सामुदायिक प्रसार हो सकता है।

हलफनामा दायर करने वाले बीएमसी के सहायक चिकित्सा अधिकारी दीपक चह्वाण ने बताया, 'शवों से कोविड—19 के संक्रमण का प्रसार नहीं होता है ।'

यह हलफनामा मंगलवार को अदालत की एक पीठ के समक्ष दायर किया गया । इस पीठ की अगुवाई न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता कर रहे थे । पीठ इस मामले में अब बुधवार को सुनवाई करेगी ।

हलफनामे में कहा गया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस से संक्रमित मृत शरीर के सुरक्षित निपटान के लिए संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण से संबंधित दिशानिर्देश जारी किए हैं।

इसमें कहा गया है, 'दिशानिर्देश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि इबोला वायरस और हैजा जैसे, रक्तस्रावी बुखार के मामलों को छोड़कर, आमतौर पर मृत शरीर संक्रामक नहीं होते हैं। इन्फ्लूएंजा महामारी से प्रभावित रोगियों के केवल फेफड़ों से संक्रमण फैल सकता है अगर शव परीक्षा के दौरान इससे सही तरीके से निपटा न जाये ।'

इसमें यह भी कहा गया है कि आज तक इस बात का कोई साक्ष्य नहीं है कि कोई व्यक्ति किसी शव के कारण कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ हो और इसलिये याचिकाकर्ताओं की ओर से जो मसला उठाया गया है, उसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है और यह पूरी तरह से गलत, त्रुटिपूर्ण एवं आधारहीन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट