England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 147 रनों का लक्ष्य, फिलिप साल्ट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 16 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद फिलिप साल्ट और जैकब बेथेल ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 32 रन तक लेकर गए.
England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 42nd Match Live Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 42वां मुकाबला आज यानी 22 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. सुपर-8 के ग्रुप-2 का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है. इंग्लैंड ने ग्रुप C में चार में से तीन मैच जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि श्रीलंका ने ग्रुप B में तीन जीत के साथ शानदार प्रदर्शन किया. इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है, जबकि श्रीलंका की कप्तानी दासुन शनाका (Dasun Shanaka) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Key Players To Watch Out: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
इस रोमांचक मुकाबले में जहां इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर में जोस बटलर, फिल सॉल्ट और बेन डकेट नजर आएंगे, वहीं श्रीलंका की तरफ से पथुम निसांका, कुसल मेंडिस और कुसल परेरा अहम भूमिका निभा सकते हैं. पल्लेकेले की पिच संतुलित मानी जाती है, ऐसे में फैंस को एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.
हैरी ब्रूक की अगुवाई में इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले को जीतकर सुपर-8 में मजबूत स्थिति बनाना चाहेगी. वहीं दासुन शनाका की कप्तानी में श्रीलंका की टीम भी इस बड़े मैच में जीत दर्ज कर अपनी दावेदारी मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरी है.
इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 16 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद फिलिप साल्ट और जैकब बेथेल ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 32 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 146 रन बनाए. इंग्लैंड की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज फिलिप साल्ट ने सबसे ज्यादा 62 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान फिलिप साल्ट ने 40 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाए. फिलिप साल्ट के अलावा विल जैक्स ने 21 रन बनाए.
दूसरी तरफ, श्रीलंका की टीम को डुनिथ वेललेज ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. श्रीलंका की ओर से डुनिथ वेललेज ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. डुनिथ वेललेज के अलावा महेश थीक्षणा और दिलशान मदुशंका ने दो-दो विकेट चटकाए. श्रीलंका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 147 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
इंग्लैंड की बल्लेबाजी: 146/9, 20 ओवर (फिलिप साल्ट 62 रन, जोस बटलर 7 रन, जैकब बेथेल 3 रन, टॉम बैंटन 6 रन, हैरी ब्रूक 14 रन, सैम करन 11 रन, विल जैक्स 21 रन, लियाम डॉसन 6 रन, जेमी ओवरटन नाबाद 11 रन, जोफ्रा आर्चर 0 रन और आदिल राशिद नाबाद 1 रन.)
श्रीलंका की गेंदबाजी: (डुनिथ वेललेज 3 विकेट, महेश थीक्षणा 2 विकेट, दुष्मंथा चमीरा 1 विकेट और दिलशान मदुशंका 2 विकेट).
नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2026 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

