गोवा के बीच पर पार्टी करते पाए गए रूसी किशोर-किशोरियों को हिरासत में लिया गया

उन्होंने कहा कि ये किशोर रविवार को लॉकडाउन नियमों और अन्य सरकारी पाबंदियों का उल्लंघन कर अश्वेम बीच पर एकांत जगह पर शराब पीते और पार्टी करते पाए गए, जिन्हें बाद में हिरासत में ले लिया गया।

जमात

पणजी, 19 मई उत्तरी गोवा के एक समुद्र तट पर लॉकडाउन के बीच पार्टी करते रूसी किशोर और किशोरियों के एक समूह को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि ये किशोर रविवार को लॉकडाउन नियमों और अन्य सरकारी पाबंदियों का उल्लंघन कर अश्वेम बीच पर एकांत जगह पर शराब पीते और पार्टी करते पाए गए, जिन्हें बाद में हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस उपाधीक्षक (मापुसा) गजानन प्रभुदेसाई ने पासपोर्ट पर लिखी निजी जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि पेरनेम पुलिस द्वारा हिरासत में लिये गए सभी रूसी नाबालिग हैं।

उन्होंने कहा कुछ लड़कियों समेत इन सभी को रविवार को ही हिरासत में ले लिया गया।

प्रभुदेसाई ने कहा कि उनके खिलाफ सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने और लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन के लिये मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि इन नाबालिगों का पूरा विवरण किशोर न्याय बोर्ड को सौंप दिया गया है, जो नाबालिग अपराधियों से संबंधित मामले देखता है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि रूसी वाणिज्य दूतावास को भी इसकी जानकारी दी जाएगी।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पुलिसकर्मी रूसी किशोरों को हिरासत में ले रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला