क्रिकेट

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

पंजाब किंग्स की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं. दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में ऋषभ पंत, निकोलस पूरन और मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं.

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Punjab Kings vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 29th Match Live Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 29वां मुकाबला आज यानी 19 अप्रैल को पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (PBKS vs LSG) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चंडीगढ़ (Chandigarh) के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh Stadium, Mullanpur) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों का इस सीजन में प्रदर्शन अब तक अलग-अलग रहा है. पंजाब किंग्स ने 5 मुकाबलों में 4 जीत दर्ज की है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 मैचों में 2 जीत हासिल की है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेंगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा है. पंजाब किंग्स ने अपने पिछले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी और टीम आत्मविश्वास से भरी हुई नजर आ रही है. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था और टीम वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Punjab Kings Cricket Team vs Lucknow Super Giants Cricket Team Match Scorecard)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं. पिछले सीजन में खेले गए मुकाबलों में पंजाब किंग्स ने बढ़त बनाई थी. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार मुकाबला बराबरी का नजर आता है.

पंजाब किंग्स की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं. दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में ऋषभ पंत, निकोलस पूरन और मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और आवेश खान टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं.

नोट: पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2026 07:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).