इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अस्पताल में भर्ती: Live Breaking News Headlines & Updates, February 25, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गृह राज्य गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं. यहां शनिवार शाम जामनगर में उन्होंने एक भव्य रोड शो किया. रविवार को वह राज्य और देश को कई परियोजनाओं की सौगात देने वाले हैं. इस यात्रा का लक्ष्य देश भर में स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, ऊर्जा और पर्यटन के क्षेत्रों में 52,250 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करना है.