देश

Bihar Road Accident Video: कैमूर में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित स्कॉर्पियो की ट्रक से टक्कर में 9 लोगों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक

बिहार के कैमूर जिले में रविवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मोहनिया थाना क्षेत्र में एनएच- 2 पर देवकली गांव के पास सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई.

Bihar Road Accident Video: कैमूर में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित स्कॉर्पियो की ट्रक से टक्कर में 9 लोगों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक
Nitish Kumar Photo Credits: Twitter

Bihar Road Accident:  बिहार के कैमूर जिले में रविवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मोहनिया थाना क्षेत्र में एनएच- 2 पर देवकली गांव के पास सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई. यह भी पढ़े: Bihar Road Accident: बिहार में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, 9 लोगों की मौत, 5 जख्मी

बताया जाता है कि पहले एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सामने से आ रहे एक बाइक को ठोकर मार दी। इस दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरे लेन में चली गई। इसी दौरान दूसरे लेन में तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने इन वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया और लोगों को कुचल दिया. हादसे पर प्रदेश के सीएम नीतीश कुमार ने शोक जताया है.

सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक:

Video:

मोहनिया के थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि इस हादसे में नौ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंचीई. हसदसे के बाद इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2024 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).