देश

UP Road Accident: जौनपुर में बस के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने से छह की मौत, छह अन्य घायल

उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस रविवार आधी रात के आसपास जौनपुर जिले में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई. हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. हादसा समाधगंज के पास हुआ और रोडवेज बस प्रयागराज से जौनपुर आ रही थी.

UP Road Accident: जौनपुर में बस के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने से छह की मौत, छह अन्य घायल
Road Accident (Photo Credit: ANI)

जौनपुर, 26 फरवरी: उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस रविवार आधी रात के आसपास जौनपुर जिले में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई. हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. हादसा समाधगंज के पास हुआ और रोडवेज बस प्रयागराज से जौनपुर आ रही थी. यह भी पढ़ें: Bihar Road Accident Video: कैमूर में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित स्कॉर्पियो की ट्रक से टक्कर में 9 लोगों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक

पुलिस ने कहा कि छह मृतकों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई और छठे ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मजदूर अलीशापुर गांव के थे और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार थे.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2024 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).