'वॉर' और 'सुपर 30' की शानदार सफलता पर बोले ऋतिक रोशन कहा- मैं वह सब कुछ करना चाहता हूं जो मुझे उत्साहित करता है
ऋतिक रोशन ने ‘सुपर 30’ और ‘वॉर’ अपनी इन दोनों फिल्मों के साथ एक बहुत ही सफल वर्ष का सफर तय किया है, जो न केवल बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है बल्कि जनता और क्रिटिक्स के बीच प्रशंसा का पात्र भी रहीं है. हाल ही में एक अग्रणी दैनिक के साथ किये गए एक साक्षात्कार में, अभिनेता ने बताया कि वह उन फिल्मों को कैसे चुनते हैं, जिन पर वह काम करना चाहते हैं."