नागरिकता संशोधन बिल पर संजय राउत का बयान, कहा- राज्यसभा में शिवसेना बदल सकती है स्टैंड
नागरिकता संशोधन बिल (Citizenship Amendment Bill) पर शिवसेना ( Shiv Sena) ने 24 घंटे के भीतर यू टर्न लेती नजर आ रही है. शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा है कि अगर बीजेपी का बयान संतुष्ट करने वाला नहीं हुआ तो लोकसभा में जो हमारा स्टैंड था वो राज्यसभा में बदल जाएगा. इसके साथ मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति सही नहीं, आप देश में एक बार फिर से हिंदू-मुसलमान को अलग करने की कोशिश कर रहे हैं, जो नहीं होना चाहिए. उन्होंने पूछा की श्रीलंका के तमिल हिन्दुओं के लिए इस बिल में कुछ क्यों नहीं है. लोकसभा से सोमवार रात को पास होने के बाद नागरिकता संशोधन विधेयक आज राज्यसभा में पेश किया.