जम्मू कश्मीर: राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने हुर्रियत और सियासी नेताओं पर साधा निशाना, कहा- आम आदमी को जन्नत का रास्ता दिखाकर मरवा देते हैं
जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'जितने यहां सोसायटी के लीडर्स कहे जाते हैं, धर्म के नेता कहे जाते हैं, मौलवी कहे जाते हैं या हुर्रियत के लोग कहे जाते हैं या मेनस्ट्रीम के लोग कहे जाते हैं. ये दूसरों को कॉल दे के मरवाते हैं. इसमें किसी का बच्चा नहीं मरा, एक का भी बच्चा नहीं मरा है.'