Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Pitch Report: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में स्पिनरों को मिल सकती है मदद, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का हाल
अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली(Photo Credits: X/@mufaddal_vohra)

Zimbabwe National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 51st Match Pitch Report: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर 8 मुकाबला आज यानी 1 मार्च 2026 को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा. दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और लगातार छह मुकाबले जीतकर शानदार फॉर्म में है. वहीं सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है और इस मुकाबले को जीतकर अपने अभियान का सकारात्मक अंत करना चाहेगी. यह भी पढ़ें: Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Streaming In India: जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा सुपर 8 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

दक्षिण अफ्रीका की टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग मजबूत नजर आ रहे हैं. एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर जैसे बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं. वहीं गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, केशव महाराज और एनरिक नॉर्टजे विपक्षी टीम के लिए खतरा साबित हो सकते हैं. दूसरी ओर जिम्बाब्वे की टीम सिकंदर रजा, रयान बर्ल और ब्लेसिंग मुजारबानी जैसे खिलाड़ियों पर निर्भर करेगी.

दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे T20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (SA vs ZIM T20 Head To Head Record)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच कुल आठ मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सात मुकाबले जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे को एक भी मैच में जीत नहीं मिली है. एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले गए हैं, जिसमें एक दक्षिण अफ्रीका ने जीता, जबकि दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था.

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Arun Jaitley Stadium Pitch Report)

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान अब तक पांच मुकाबले खेले गए हैं और भारत बनाम नामीबिया मैच को छोड़कर बाकी मुकाबले लो-स्कोरिंग रहे हैं. इस पिच पर शुरुआत में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है, जिससे बल्लेबाजों को शुरुआती ओवरों में संभलकर खेलना होगा.

जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजी करना अपेक्षाकृत आसान हो सकता है और सेट बल्लेबाज बड़े शॉट खेल सकते हैं. इस मैदान पर टी20 मुकाबलों में पहली पारी का स्कोर अक्सर 150-170 रन के आसपास रह सकता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है.

मौसम अपडेट (Delhi Weather Update)

दिल्ली में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है और बारिश के आसार काफी कम हैं. दोपहर के समय हल्की गर्मी रह सकती है, लेकिन मैच के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहने की उम्मीद है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SA vs ZIM T20 World Cup 2026 Playing Prediction)

जिम्बाब्वे: तदिवानाशे मरुमानी (विकेटकीपर), सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, डायन मायर्स, रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगारावा और वेलिंगटन मसाकाद्जा.

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी और एनरिक नॉर्टजे.

नोट: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.