Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Streaming In India: जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा सुपर 8 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त
जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 51st Match Live Streaming And Telecast Details: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 51वां सुपर 8 मुकाबला आज यानी 1 मार्च 2026 को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा. दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. वहीं सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है और अपने अभियान का सकारात्मक अंत करना चाहेगी. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

दक्षिण अफ्रीका की टीम इस मुकाबले में अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर जैसे बल्लेबाज टीम की ताकत हैं, जबकि कगिसो रबाडा और केशव महाराज गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर जिम्बाब्वे की टीम सिकंदर रजा, रयान बर्ल और ब्लेसिंग मुजारबानी जैसे खिलाड़ियों के दम पर मजबूत चुनौती पेश करने की कोशिश करेगी.

दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे T20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (SA vs ZIM T20 Head To Head Record)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच कुल आठ मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सात मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे को एक भी मुकाबले में जीत नहीं मिली है. एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले हुए हैं, जिसमें एक दक्षिण अफ्रीका ने जीता, जबकि दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था.

जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (SA vs ZIM T20 World Cup 2026 Date And Venue)

जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मुकाबला आज अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले होगा.

भारत में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (SA vs ZIM T20 World Cup 2026 Live TV Channel Telecast In India)

इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है.

जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch SA vs ZIM T20 World Cup 2026 Live Streaming In India)

जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SA vs ZIM T20 World Cup 2026 Playing Prediction)

जिम्बाब्वे: तदिवानाशे मरुमानी (विकेटकीपर), सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, डायन मायर्स, रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगारावा और वेलिंगटन मसाकाद्जा.

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी और एनरिक नॉर्टजे.

नोट: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.