India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Toss Winner Prediction: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
भारत बनाम जिम्बाब्वे (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 48th Match Toss Winner Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 48वां मुकाबला आज यानी 26 फरवरी को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह मैच सुपर-8 के ग्रुप-1 का अहम मुकाबला है, जहां दोनों टीमें सेमीफाइनल की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. यह सुपर-8 चरण में ग्रुप-1 का मुकाबला होगा. दोनों ही टीमों के इस चरण में अपने-अपने पहले मुकाबलों में करारी हार झेलनी पड़ी है. ऐसे में सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों ही टीमें जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 177 रनों का लक्ष्य, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

भारत की टीम पिछले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार के बाद वापसी करना चाहेगी. टीम के पास सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल टीम को मजबूती देते हैं.

दूसरी ओर जिम्बाब्वे को अपने पिछले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 107 रन से हार का सामना करना पड़ा था. टीम में सिकंदर रजा, ब्रायन बेनेट और रयान बर्ल जैसे प्रमुख बल्लेबाज मौजूद हैं, जबकि ब्लेसिंग मुजारबानी और रिचर्ड नगरावा गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे.

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs ZIM T20I Head To Head Record)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 13 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारत का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 10 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि जिम्बाब्वे को तीन मैचों में जीत मिली है. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला हुआ है, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी.

टॉस का महत्व (Toss And Pitch Report)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा. इस मैदान की पिच आमतौर पर धीमी और स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. यहां बल्लेबाजों को शुरुआत में संभलकर खेलना पड़ता है, लेकिन बाद में बल्लेबाजी आसान हो सकती है. रात के मैच में ओस का प्रभाव देखने को मिल सकता है, जिससे लक्ष्य का पीछा करना थोड़ा आसान हो सकता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.

भारत बनाम जिम्बाब्वे में कौन होगा टॉस का बॉस? (IND vs ZIM Toss Winner Prediction)

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेले गए पिछले 13 मैच में टीम इंडिया ने छह बार टॉस जीता था, जबकि जिम्बाब्वे की टीम ने सात बार टॉस अपने नाम नहीं किया हैं. आज के रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया टॉस जीत सकती हैं. टॉस की भविष्यवाणी पिछले टॉस परिणामों पर आधारित है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs ZIM 48th Match Playing Prediction)

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

जिम्बाब्वे: तादीवानाशे मरुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुन्योंगा, ब्रैड इवांस, ग्रेम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगरावा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, डायोन मायर्स.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.