दबंग 3: सई मांजरेकर का देसी लुक आया सामने, सलमान खान ने कहा- ये है हमारी इनोसेंट मासूम खुशी
चुलबुल रॉबिन हुड पांडे ने उत्साह को अधिक बढ़ाते हुए दर्शकों को डेब्यू कलाकार साईं एम मांजरेकर द्वारा अभिनीत खुशी से परिचित करवाया है जो इस फिल्म के साथ दबंग की खूबसूरत कास्ट का हिस्सा बनने जा रही है. यह कई भाषाओं में रिलीज होने वाली सलमान की पहली फिल्म होगी. फिल्म 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है.
चुलबुल रॉबिन हुड पांडे ने उत्साह को अधिक बढ़ाते हुए दर्शकों को डेब्यू कलाकार साईं एम मांजरेकर (Saiee Manjrekar) द्वारा अभिनीत खुशी से परिचित करवाया है जो इस फिल्म के साथ दबंग की खूबसूरत कास्ट का हिस्सा बनने जा रही है. खुशी (Khushi) का परिचय देने के लिए निर्माताओं ने एक मोशन पोस्टर साझा किया है, जहां चुलबुल पांडे चलते हुए साईं को खुशी के रूप में इंट्रोड्यूस कर रहे है जो इस तस्वीर में एक मासूम और खूबसूरत व्यक्ति के रूप में नजर आ रहीं है.
चुलबुल ने चेतावनी देते हुए यह भी कहा है कि 'इनकी खुशी के लिए हम किसी को भी दुखी कर सकते है' जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है और हर कोई यही सोच रहा है कि चुलबुल के जीवन में यह नई महिला आखिर कौन है! इससे पहले चुलबुल पांडे (Chulbul Pandey), रज्जो (Rajjo) और दबंग 3 (Dabangg 3) के खलनायक बाली के पोस्टर को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल चुकी है.
यह भी पढ़ें : सलमान खान ने ‘दबंग 3’ से शेयर किया सोनाक्षी सिन्हा का पोस्टर, कहा- ये है हमारी सुपर सेक्सी रज्जो
Hamari pure innocent masoom Khushi...#Dabangg3TrailerOutTomorrow@saieemmanjrekar @arbaazSkhan @sonakshisinha @PDdancing @KicchaSudeep @nikhil_dwivedi @SKFilmsOfficial @saffronbrdmedia pic.twitter.com/xrg1oYbjbQ
— Chulbul Pandey (@BeingSalmanKhan) October 22, 2019
अब कलाकारों की टोली में साईं के नाम ने फिल्म के प्रति अधिक जिज्ञासु और प्रत्याशित कर दिया है. कहानी में आने वाले इस ट्विस्ट पर सभी की नजरें टिकी है लेकिन उससे पहले दर्शक 23 अक्टूबर को एक ग्रैंड इवेंट में लॉन्च होने वाले फिल्म के ट्रेलर को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित, दबंग 3 सलमान खान फिल्म्स (Salman Khan Films) के बैनर तले सलमान खान, अरबाज खान (Arbaaz Khan) और निखिल द्विवेदी (Nikhil Dwivedi) द्वारा निर्मित है जो 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है. यह कई भाषाओं में रिलीज होने वाली सलमान की पहली फिल्म होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2019 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

