Australia Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team, 3rd ODI Live Scorecard Update: भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा वनडे मुकाबला आज यानी 1 मार्च 2026 को होबार्ट (Hobart) के बेलरिव ओवल (Bellerive Oval) में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया महिला टीम इस सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है और क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान में उतरी है, जबकि भारत महिला टीम सम्मान बचाने और सांत्वना जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ खेल रही है. इस सीरीज में भारत महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रही हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कमान एलिसा हीली (Alyssa Healy) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
इस अहम मुकाबले में भारत की ओर से स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी, ताकि टीम मजबूत स्कोर खड़ा कर सके या लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल कर सके. वहीं ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की तरफ से बेथ मूनी, एशले गार्डनर और एनाबेल सदरलैंड मैच का रुख बदलने की क्षमता रखती हैं. बेलरिव ओवल की पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है, जिससे शुरुआती ओवर काफी अहम हो सकते हैं.
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम संतुलित बल्लेबाजी और मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान में उतरी है. मेगन शुट, डार्सी ब्राउन और एशले गार्डनर गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा सकती हैं. वहीं भारत महिला टीम की ओर से रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा और दीप्ति शर्मा विकेट निकालने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं. यह मुकाबला सीरीज के लिहाज से महत्वपूर्ण है. ऑस्ट्रेलिया महिला टीम जीत के साथ सीरीज 3-0 से अपने नाम करना चाहेगी, जबकि भारत महिला टीम जीत के साथ दौरे का सकारात्मक अंत करना चाहेगी. मुकाबले से जुड़े हर गेंद, हर रन और हर विकेट का लाइव अपडेट आप यहां देख सकते हैं.
ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Australia Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 32 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद एलिसा हीली और जॉर्जिया वोल ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 136 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 409 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान एलिसा हीली ने सबसे ज्यादा 158 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान एलिसा हीली ने महज 98 गेंदों पर 27 चौके और दो छक्के लगाई. एलिसा हीली के अलावा बेथ मूनी ने नाबाद 106 रन बनाए.
दूसरी तरफ, टीम इंडिया को काशवी गौतम ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से श्री चरणी और स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. श्री चरणी और स्नेह राणा के अलावा रेणुका सिंह ठाकुर, काशवी गौतम और दीप्ति शर्मा ने एक-एक विकेट चटकाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में रन बनाने हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम यह मुकाबला जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी: 409/7, 50 ओवर (एलिसा हीली 158 रन, फोबे लिचफील्ड 14 रन, जॉर्जिया वोल 62 रन, बेथ मूनी नाबाद 106 रन, एनाबेल सदरलैंड 23 रन, एशले गार्डनर 4 रन, ताहलिया मैकग्राथ 2 रन, जॉर्जिया वेयरहैम 1 रन और निकोला केरी नाबाद 34 रन.)
टीम इंडिया की गेंदबाजी: (रेणुका सिंह ठाकुर 1 विकेट, काशवी गौतम 1 विकेट, दीप्ति शर्मा 1 विकेट, श्री चरणी 2 विकेट और स्नेह राणा 2 विकेट).
नोट: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY