शिवसेना के साथ गठबंधन टूटने पर अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- चुनाव बाद उन्होंने जो शर्तें रखी, वो हमें मंजूर नहीं
शिवसेना के साथ गठबंधन टूटने पर अमित शाह ने कहा कि चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैंने सार्वजनिक तौर पर कहा कि अगर हमारा गठबंधन जीतता है तो देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनेंगे, तब किसी को आपत्ति नहीं हुई. अब वह एक नई मांग को लेकर आ गए हैं, जो हमें स्वीकार नहीं है.