दिल्ली: 50 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर लड़की व नाइजीरियाई गिरफ्तार : 17 दिसंबर 2019 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE
संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल में हिंसक प्रदर्शन जारी है. इस बीच, प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर हावड़ा जिले में आज शाम पांच बजे तक इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड रखने का फैसला लिया है. दरअसल, पश्चिम बंगाल में अधिकारियों की चेतावनी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अपील के बावजूद सोमवार को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ सड़क और रेल नाकेबंदी जारी रही.