जम्मू-कश्मीर हालात हो रहे हैं सामान्य, पांच और नेताओं को नजरबंदी से मिली रिहाई
जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाए जाने के बाद जैसे-जैसे हालात सामान्य हो रहे हैं वैसे ही केंद्र सरकार रियायत बरतना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में स्थानीय नेताओं को उनके घरों में कैद किया गया था. जिनमे से पांच और राजनीतिक नेताओं को नजरबंदी से रिहा कर दिया गया है. ज्ञात हो कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद केंद्र सरकार ने एहतियातन 100 राजनीतिक दलों के नेताओं को अस्थाई जेलों में रखा था. जिसके बाद धीरे-धीरे उन्हें आजाद भी किया जाने लगा है. वहीं जम्मू-कश्मीर के तीन पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती अब भी नजरबंद हैं. जिनमे उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को श्रीनगर में मौलाना आजाद रोड से सटे दो सरकारी क्वार्टर में रखा गया है, जबकि फारूक अब्दुल्ला हाई सिक्योर्टी के साथ गुप्कर रोड स्थित मकान में पर नजरबंद हैं.