रिलेशनशिप

क्या आप सेक्स लाइफ को सुरक्षित बनाना चाहते हैं? यदि हां तो निम्न टिप्स को अपनाएं और आनंदपूर्ण सेक्स जीवन जीएं

सेक्स जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका आनंद हर कोई उठाना चाहता है. विभिन्न माध्यमों से इस बात का खुलासा हुआ है कि आज सेक्स का क्रेज बहुत ज्यादा बढ़ गया है. विशेषकर सेक्स का जुनून बच्चे से युवा होते लोगों में ज्यादा देखने को मिल रहा है.

क्या आप सेक्स लाइफ को सुरक्षित बनाना चाहते हैं? यदि हां तो निम्न टिप्स को अपनाएं और आनंदपूर्ण सेक्स जीवन जीएं
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: iStock)

सेक्स जीवन (Sex Life)  का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका आनंद हर कोई उठाना चाहता है. विभिन्न माध्यमों से इस बात का खुलासा हुआ है कि आज सेक्स का क्रेज बहुत ज्यादा बढ़ गया है. विशेषकर सेक्स का जुनून बच्चे से युवा होते लोगों में ज्यादा देखने को मिल रहा है. परिणामस्वरूप सेक्स से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है. यह खतरा आमतौर पर आहार को लेकर होता है. स्वस्थ सेक्स जीवन का सेहत से सीधा संबंध होता है. सेक्स का रोजमर्रा के जीवन पर भी असर पड़ता है, इसलिए बहुत जरूरी है कि सेक्स लाइफ को स्वस्थ रखा जाए.

खानपानः- अगर आप स्वस्थ रहेंगे, तो आपकी सेक्स लाइफ भी अच्छी रहेगी. इसलिए संपूर्ण एवं संतुलित आहार लें, जिसमें सभी प्रकार के पोषक तत्व हों. कहने का आशय यह कि आपके भोजन में प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3, फैटी एसिड, विटामिन और खनिज इत्यादि आवश्यक रूप से शामिल होने चाहिए. यह भी पढ़: सेक्स लाइफ की दुश्मन है खाने-पीने की ये चीजें, इनके सेवन से अच्छा-खासा मूड हो सकता है खराब

वजन सही रखेः- स्वस्थ सेक्स जीवन के लिए एक और महत्वपूर्ण बात ध्यान रखने योग्य यह है कि वजन को भी नियंत्रण में रखा जाये. संतुलित और पौष्टिक भोजन के साथ-साथ आपको अपने वजन का भी ध्यान रखना जरूरी है. इसके लिए नियमित व्यायाम की आवश्यकता है. जरूरत से ज्यादा मोटापा उच्च रक्तचाप, मधुमेह और भी कइ बीमारियों का कारण बन सकता है. इससे आपको कार्डियो और वेट ट्रेनिंग लेनी होगी.

बातचीत चलती रहनी चाहिएः- अच्छे सेक्स जीवन के लिए सबसे आवश्यक और महत्वपूर्ण यह है कि अपने साथी से सेक्स से रिलेटेड सभी पहलुओं पर खुलकर बातचीत करें. अगर संबंध बनाते समय उसके मन में किसी भी तरह की शंका-कुशंका हो तो उससे पूछिये कि क्या ऐसी कोई बात है, जो उसे परेशान करती है. इस तरह बातचीत करते रहने से आप एक दूसरे के बारे में सेक्स रिलेटेड समस्याओं को आसानी से समझ सकते हैं.

धूम्रपान न करेः- अगर आप सेक्स जीवन को बेहतर बनाना चाहते हैं तो धूम्रपान की आदत को हमेशा के लिए छोड़ दें. तमाम सर्वे और शोधों के बाद यह सच्चाई उजागर हुई है कि धूम्रपान करने की आदत सेक्स लाइफ को प्रभावित करती है.

मद्दपान न करेः- अब यह सच्चाई भी उजागर हो चुकी है कि जो लोग यह समझते हैं कि शराब पीने के बाद सेक्स जीवन का अधिक आनंद लिया जा सकता है, यह उनकी गलतफहमी है. शराब पीने से मस्तिष्क पर नियंत्रण कम हो जाता है और सेक्स का पूरा आनंद नहीं लिया जा सकता.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2020 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).