बॉलीवुड

Street Dancer 3D: नोरा फतेही ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर बोली ऐसी हिंदी, इंटरनेट पर Viral हुआ Video

स्ट्रीट डांसर 3 डी का ट्रेलर लॉन्च हो चूका है और फिल्म में स्टारकास्ट वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही अपने डांस के मूव्स खूब दिखा रहे है , ट्रेलर में तीनो भी कलाकार बहुत शानदार नजर आ रहे है. सबसे ज्यादा प्रभावित कर रही है नोरा फतेही.

Street Dancer 3D: नोरा फतेही ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर बोली ऐसी हिंदी, इंटरनेट पर Viral हुआ Video
नोरा फतेही (Photo Credits: Yogen Shah)

Street Dancer 3D: स्ट्रीट डांसर 3 डी (Street Dancer 3D) का ट्रेलर लॉन्च हो चूका है और इस फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही अपने डांस का जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे. ट्रेलर में तीनों ही कलाकार बहुत शानदार नजर आ रहे है. अपने डांस नंबर्स के लिए मशहूर नोरा के लिए भी ये फिल्म बेहद स्पेशल है. फैंस इस फिल्म का ट्रेलर देख कर बहुत खुश है और इसका बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं. आज फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर श्रद्धा और वरुण के साथ ही नोरा भी बेहद खुश और उत्साहित नजर आईं. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर उन्होंने हिंदी बोलने की भी कोशिश की जिसका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.

इस दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा, "यह फिल्म मेरा सपना है , जिसका आज ट्रेलर लॉन्च हुआ है. मेरा बचपन से यह सपना रहा है की में किसी डांसिंग फिल्म में काम करूं और वह आज सच हुआ है. यह फिल्म सभी डांसर्स को आदर देती है, यह दिखाती है की सभी डांसर्स कितनी मेहनत और प्रयास से यहां तक पहुंचे हैं, ये सभी डांसर्स के लिए मेरे दिल में बहुत आदर है.  में कैनेडा, मोरक्को और भारत के सभी डांसर्स का प्रतिनिधित्व इस स्टेज पर कर रही हूं. इसकी मुझे खुशी है." ये भी पढ़ें: वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की स्ट्रीट डांसर 3डी का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, डांस, देशभक्ति और ड्रामे से भरी है इसकी कहानी

 

View this post on Instagram

 

Nora Fatehi speak so good hindi! #norafatehi #streetdancer3d #dream #dreamcometrue #dilbardilbar #dilbargirl

A post shared by Altaaf Shaikh (@iamaltaaf) on

अंत में नोरा ने फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, "मैंने उनके साथ एक अल्बम शूट किया था तब मैंने उनसे कहा था की मुझे आपकी फिल्म में काम करना है. उन्होंने मुझे मौका दिया इसलिए उनकी बहुत ही आभारी हूं."

'एबीसीडी' फ्रेंचाइजी (ABCD Franchise) की यह तीसरी फिल्म है. इससे पहले दोनों फिल्मों को काफी पसंद किया गया था. 'स्ट्रीट डांसर 3डी' का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है. ये फिल्म 24 जनवरी, 2020 में रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2019 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).