नागरिकता कानून पर प्रदर्शन जारी: Delhi Metro के 14 स्टेशन बंद, पुलिस मुस्तैद
नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के पास होने पर उठा बवाल अब थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजधानी दिल्ली में (CAA) को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है. बढ़ते विरोध के कारण दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन को बंद कर दिया गया है. खबरों के मुताबिक दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) ने 14 स्टेशनों को बंद कर दिया है जहां पर ट्रेन नहीं रुकेगी. इन स्टेशनों में पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, आईटीओ, प्रगति मैदान और खान मार्केट स्टेशन, लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, जामिया मिलिया इस्लामिया, केंद्रीय सचिवालय, जसोला विहार ,शाहीन बाग और मुनिरका स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद किए गए हैं. इसके साह ही धारा 144 लागू किया गया है जहां चार से अधिक लोगों के इकठ्ठा होने पर मनाई है.