Bharat Bandh: भारत बंद के समर्थन में उतरे राहुल गांधी, कहा- नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले कर्मचारियों को सलाम
देश के कई ट्रेड यूनियन और संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया है. बंद के दौरान पश्चिम बंगाल के कई शहरों में आंदोलन का असर भी देखा जा रहा है. बंगाल के गुवाहाटी, ईस्ट मिदनापुर, NH-41 पर ट्रांसपोर्ट को रोका जा रहा है. वहीं सिलीगुड़ी (Siliguri), हावड़ा (Howrah), कांचरापाड़ा (Kanchrapara) में रेलवे की पटरियों पर प्रदर्शनकारियों ने इकठ्ठा होकर रोक दिया. इसके अलावा ओडिशा में प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दिया. वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में भारत पेट्रोलियम कॉरपरेशन लिमेटड (Bharat Petroleum Corporation Limited ) के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया. भारत पेट्रोलियम के निजीकरण को लेकर इन्होने भारत बंद के दौरान आंदोलन किया.