बॉलीवुड

क्या सच में दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक की बुकिंग कैंसिल कर रहें हैं लोग? जानिए वायरल हो रहे टिकट की सच्चाई

जब से ये पूरा विवाद शुरू हुआ है. तभी से सोशल मीडिया के साथ बॉलीवुड के भी कई सितारें 2 ग्रुप में बंटते हुए दिखाई दे रहे हैं.

क्या सच में दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक की बुकिंग कैंसिल कर रहें हैं लोग? जानिए वायरल हो रहे टिकट की सच्चाई
दीपिका पादुकोण (Image Credit: Twiiter/Instagram)

कल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने जैसे ही JNU जाकर छात्रों से मुलाकात किया उसके बाद से ही वो कई लोगों के निशाने पर आ गई है. दीपिका ने एक चैनल पर बात करते हुए पूरे मामले पर अपना पक्ष भी रखा. जहां उन्होंने खुद डरा हुआ भी बताया.  ऐसे में इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही उनकी फिल्म छपाक का कई लोग विरोध कर रहे हैं. जिसके चलते सोशल मीडिया पर #boycottchhapaak ट्रेंड करने लग गया. इतना ही नहीं अब तो ट्विटर पर कई ऐसे ट्वीट भी सामने आए हैं जिसमें लोग दावा कर रहे हैं कि उन्होंने फिल्म छपाक की बुकिंग कैंसिल कर दी है और अब वो इस फिल्म को नहीं देखेंगे.

ट्विटर पर कई ऐसे स्क्रीनशॉट सामने आए है जिसमें कई यूजर्स ऐसा दावा करते दिखाई दे रहे हैं. जिसमें वो कह रहे हैं कि उन्होंने छपाक की बुक की हुई टिकट कैंसिल कर दी है. जिसके बाद मुहम्मद जुबैर नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर कैसी ऐसे स्क्रीन शॉट शेयर किए हैं जिसमें यूजर्स ये दावा करते दिखाई दे रहे हैं. लेकिन ध्यान से देखने पर पता चलता है कि असल में सभी यूजर्स एक ही कैंसिल टिकट का स्क्रीन शॉट शेयर कर ये दावा कर रहे हैं.

जिसके बाद एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी हंसते हुए इमोजी के साथ इस ट्वीट को शेयर किया है.

वैसे आपको बता जब से ये पूरा विवाद शुरू हुआ है. तभी से सोशल मीडिया के साथ बॉलीवुड के भी कई सितारें 2 ग्रुप में बंटते हुए दिखाई दे रहे हैं. अब इन सारे विरोध का असर फिल्म छपाक पर कैसा पड़ता है? इस बात का पता आने वाले समय में चलेगा जब इस शुक्रवार ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2020 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).