बॉलीवुड

Good Newwz Box Office Collection: अक्षय कुमार और करीना कपूर का जलवा बरकरार, 12 दिन बाद फिल्म की कमाई इतने करोड़ के पार

अगर गुड न्यूज 200 करोड़ के क्लब में शामिल होती है तो ये मिशन मंगल के बाद अक्षय कुमार की दूसरी फिल्म होगी जो इस क्लब में शामिल होगी.

Good Newwz Box Office Collection: अक्षय कुमार और करीना कपूर का जलवा बरकरार, 12 दिन बाद फिल्म की कमाई इतने करोड़ के पार
गुड न्यूज (Photo Credits: Instagram)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की फिल्म गुड न्यूज (Good Newwz) का धमाका बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर लगातार जारी है. फिल्म ने 12वें दिन भी कमाई का अच्छा सिलसिला जारी रखा है. जिसके चलते गुड न्यूज की कुल कमाई अब 172 करोड़ के पार जा चुकी है. दरअसल 27 दिसंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म अच्छा प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं. फिल्म की कहानी के साथ अक्षय और करीना संग दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी के अभिनय को भी काफी सराहा जा रहा है. लोगों को फिल्म में एंटरटेनमेंट के साथ इमोशन भी दिखाई दे रहा है. यही वजह है कि दर्शकों को ये फिल्म बेहद पसंद आ रही है.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अक्षय कुमार की इस फिल्म के 12वें दिन का कलेक्शन सामने लाया है. तरण के मुताबिक इस फिल्म ने मंगलवार 5.04 करोड़ की कमाई की है. जिसके बाद फिल्म का कुल बिजनेस 172.54 करोड़ हो चुका है. ऐसे में अब मेकर्स की निगाहें 200 करोड़ के टारगेट पर होंगी.

आपको बता दे कि अगर गुड न्यूज 200 करोड़ के क्लब में शामिल होती है तो ये अक्षय कुमार की दूसरी फिल्म होगी जो इस क्लब में शामिल होगी. इससे पहले उनकी फिल्म मिशन मंगल ये कारनामा दिखा चुकी है. हालांकि इस शुक्रवार अजय देवगन की तानाजी और दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक की रिलीज होने जा रही है. ऐसे में गुड न्यूज की रफतार धीमी पड़ सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2020 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).