टीवी

Bigg Boss 13: विशाल सिंह को गले लगाकर सिद्धार्थ शुक्ला संग फ्लर्ट करती दिखाई दी मधुरिमा तुली (Video)

कुछ समय पहले विशाल और मधुरिमा के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई थी. जहां मधुरिमा ने उन्हें चप्पल से मारा था. जिसके बाद विशाल ने बिग बॉस शिकायत कर उन्हें हर हाल में घर निकालने की जिद्द की थी.

Bigg Boss 13: विशाल सिंह को गले लगाकर सिद्धार्थ शुक्ला संग फ्लर्ट करती दिखाई दी मधुरिमा तुली (Video)
बिग बॉस 13 (Image Credit: Colors)

बिग बॉस (Bigg Boss 13) के घर में सदस्यों के बीच का इक्वेशन कब बदला जाए कहा नहीं जा सकता. ऐसा ही कुछ अब एक बार फिर देखने को मिल रहा है. इस बार सिद्धार्थ शुक्ला मधुरिमा के साथ फ्लर्ट करते दिखाई दे रहे हैं तो वहीं मधुरिमा भी उनकी मस्ती में पूरा साथ दे रही हैं. दरअसल घर में सिद्धार्थ शुक्ला को कई बारे अपने विरोधियों संग भी फ्लर्ट करते हुए देखा जाता रहा है. फिर चाहे वो देवोलीना भट्टाचार्जी हो या माहिरा शर्मा या फिर शेफाली बग्गा. सिद्धार्थ कई बार अपने चार्म का जादू दिखाते दिखाई दिए हैं. ऐसा ही कुछ अब वो मधुरिमा के साथ भी कर रहे हैं.

पहले सिद्धार्थ और मधुरिमा गार्डन एरिया में बैठकर एक दूसरे से फ़्लर्ट करते दिखाई दिए. जहां शहनाज भी मौजूद रहती हैं. जिसके बाद विशाल संग गले लगती मधुरिमा को देख सिद्धार्थ उन्हें अपना मिलने का वादा याद दिलाते हैं. जिस पर मधुरिमा उन्हें थोड़ा इंतजार करने को कहती हैं. जबकि दोनों के बीच की इस मस्ती को विशाल और शहनाज काफी एन्जॉय करते दिखाई देते हैं.

आपको बता दे कि कुछ समय पहले विशाल और मधुरिमा के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई थी. जहां मधुरिमा ने उन्हें चप्पल से मारा था. जिसके बाद विशाल ने बिग बॉस शिकायत कर उन्हें हर हाल में घर निकालने की जिद्द की थी. लेकिन अगले ही दिन दोनों सारी बातें भुलाकर एक दूसरे के साथ इश्क फरमाते दिखाई दिए थे. जिसे देखने के बाद पूरा घर दोनों के रिलेशन पर हैरानगी जाहिर करता दिखाई दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2020 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).