छपाक का ट्रेलर देख कंगना रनौत ने की दीपिका पादुकोण की तारीफ, वीडियो शेयर कर किया धन्यवाद
कंगना रनौत ने फिल्म छपाक का ट्रेलर का देखने के बाद दीपिका पादुकोण और मेघना गुलजार की तारीफ की है. क्योंकि उन्होंने बेहद अहम मुद्दे को उठाया है.
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म छपाक (Chhapaak) इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. फिल्म की रिलीज से पहले ये विवादों में घिरती दिखाई दे रही हैं. JNU छात्रों के साथ दीपिका की मुलाकत के बाद ये पूरा विवाद उठ खड़ा हुआ है. इन सबके बीच अब दीपिका पादुकोण की इस फिल्म को कंगना रनौत का सपोर्ट मिला है. दरअसल एसिड सर्वाइवर पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर कंगना का बेहद पसंद आया है. ऐसे में एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करके फिल्म की तारीफ की है. इस वीडियो को कंगना की बहन रंगोली ने शेयर किया. जिनपर खुद एसिड अटैक हो चुका है.
इस वीडियो में कंगना ने कहा कि उन्होंने फिल्म छपाक का ट्रेलर देखा. जिसे देखने के बाद उन्हें अपनी बहन रंगोली के साथ हुए हादसे की यादें ताजा हो गई. अपने परिवार और बहन की हिम्मत उन्हें हर मुश्किल हालात से पंगा लेने के लिए प्रेरित किया हैं. ऐसे में कंगना और उनका परिवार मेघना गुलजार और दीपिका को धन्यवाद कर रहा है. क्योंकि उन्होंने इस मुद्दे पर फिल्म बनाई.
The pain still lingers. Our family thanks team #chhapaak for a story that needs to be told! @deepikapadukone @meghnagulzar @foxstarhindi pic.twitter.com/drKN3i6GSP
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) January 8, 2020
कंगना के मुताबिक ये फिल्म उन जाबांज हौसलों को हिम्मत देगी जो अपनी जिंदगी से हार मान बैठे हैं. इस फिल्म से उन दरिंदों के मुंह पर तमाचा पड़ा है, जो अपनी हरकत में तो कामयाब हो गए. पर अपने इरादों में नहीं. इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद कि इस नए साल में तेजाब की बिक्री पर पंगा हो. ताकि ये देश एसिड अटैक फ्री हो सके. आपको बता दे कि दीपिका की ये फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2020 01:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

