दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: केजरीवाल का केंद्र पर हमला, कहा- पुलिस वही करती है, जो उन्हें ऊपर से आदेश मिलता है
Delhi assembly elections 2020, दिल्ली में विधानसभा 2020 चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ नेताओं के बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है. दिल्ली में विधानसभा चुनाव का समय करीब है. ऐसे सूबे के सीएम अरविंद केजरीवाल हर मुद्दे पर सरकार को घेरने से पीछे नहीं हट रहे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) ने केंद्र पर सीधा हमला किया है. केजरीवाल ने इशारों-इशारों में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के बहाने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस क्या कर सकती है? उपर से आदेश अगर आएगा कि आपको हिंसा नहीं रोकनी है, लॉ एंड ऑर्डर ठीक नहीं करना है, तो वो बिचारे क्या करेंगे. अगर नहीं मानेंगे तो सस्पेंड हो जाएंगे.