मनोरंजन

Darbar Full Movie in HD Leaked on TamilRockers & Telegram Links for Free Download and Watch Online: इस लीक से रजनीकांत की फिल्म पर पड़ेगा असर?

रजनीकांत की फिल्म दरबार की करे तो ये तमिल, हिंदी, तेलुगू और मलयालम भाषा में रिलीज हुई हैं. जिसे देखने के लिए थियेटर के बाद लोगों की अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही है.

Darbar Full Movie in HD Leaked on TamilRockers & Telegram Links for Free Download and Watch Online: इस लीक से रजनीकांत की फिल्म पर पड़ेगा असर?
दरबार पोस्टर (Image Credit: Instagram)

रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म दरबार (Darbar) को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म हो चुका है. क्योंकि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं. इस फिल्म को देखने के लिए सुबह से ही फैंस सिनेमाघरों के बाहर लाइन लगाकर मौजूद रहें. तो वहीं थियेटरों में लोगों की अच्छी तादाद देखने को मिल रही है. जो मेकर्स के लिए बेशक एक गुड न्यूज है. लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो शायद मेकर्स को पसंद ना आए. क्योंकि अब दरबार के ऑनलाइन लीक होने की जानकारी सामने आई है. जानकारी के मुताबिक TamilRockers पर फिल्म कुछ समय पहले ही दरबार की HD क्वालिटी का प्रिंट फ्री डाउनलोड के लिए अब मौजूद है. इसके साथ ही Telegram पर भी इस फिल्म का डाउनलोड लिंक अब आ चुका है.

बात अगर रजनीकांत की फिल्म दरबार की करे तो ये तमिल, हिंदी, तेलुगू और मलयालम भाषा में रिलीज हुई हैं. खबर के मुताबिक दरबार के सभी भाषा की फिल्में डाउनलोड के मौजूद है. जाहिर है रजनीकांत की ये फिल्म अब पायेरसी का नया शिकार बन चुकी हैं. जाहिर है इससे फिल्म के कलेक्शन पर भी असर जरूर पड़ेगा. यह भी पढ़े: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म दरबार हुई रिलीज, थियेटर्स के बाहर फैंस का लगा मेला

वैसे आपको बता दे कि दरबार की रिलीज से पहले ही महाराष्ट्र से लेकर चेन्नई तक के सिनेमाघरों के बाहर फैंस की अच्छी खासी तादाद देखने को मिली. इस दौरान फैंस पूजा पाठ भी करते दिखाई दिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2020 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).