सैफ अली खान और तब्बू की फिल्म जवानी जानेमन का मजेदार ट्रेलर हुआ, आलिया फर्नीचरवाला ने भी किया इम्प्रेस
फिल्म जवानी जानेमन का ये ट्रेलर बेहद ही मजेदार हैं. पुरानी कहानी में ट्विस्ट डालकर डायरेक्टर नितिन कक्कड़ ने इसे मजेदार डायलॉग के साथ पेश किया है.
साल 1998 में आई सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म जब प्यार किसी से होता है में सलमान ने एक लापरवाह इंसान का किरदार निभाया था. जिसकी जिंदगी उस दिन अचानक बदल जाती है जब लाइफ में उसके बेटे की एंट्री होती है. फिल्म की ये कहानी लोगों को काफी पसंद आई थी. उसी थीम से मिलती जुलती एक और फिल्म अब सामने आई है नाम है जवानी जानेमन (Jawaani Jaaneman). सैफ अली खान, तब्बू और आलिया फर्नीचरवाला की एक्टिंग से सजी इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर सामने आ चुका है. फिल्म में सैफ अली खान एक शादी से दूर भागने वाले और हमेशा मौज मस्ती में रहने वाले शख्स के रोल में हैं. लेकिन उनकी लाइफ तब बदल जाती है जब उसकी जिंदगी में आलिया की एंट्री होती हैं. आलिया उसे बताती है कि हो सकता है कि वो उनके बाप हैं. जो साबित भी हो जाता है. हालांकि इस कहनी में आलिया का पिता की गैर जिम्मेदार नहीं बल्कि उनकी मां बनी तब्बू भी एक हिप्पी हैं.
फिल्म जवानी जानेमन का ये ट्रेलर बेहद ही मजेदार हैं. पुरानी कहानी में ट्विस्ट डालकर डायरेक्टर नितिन कक्कड़ ने इसे मजेदार डायलॉग के साथ पेश किया है. जो देखने काफी इंटरस्टिंग लगता है. फिल्म में सैफ एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनका स्वैग देखने लायक है. तो वही अपनी फिल्म से ही आलिया फर्नीचरवाला भी काफी इम्प्रेस कर रही हैं. हिप्पी के रोल में तब्बू को जंच रही हैं. आप भी देखिए फिल्म का ये खास ट्रेलर.
पहले ये फिल्म 29 नवंबर 2019 में ही रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब ये 31 जनवरी 2020 में रिलीज होने जा रही हैं. ऐसे में देखना होगा कि सैफ और तब्बू की ये फिल्म क्या कमाल दिखाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2020 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

