बॉलीवुड

Chhapaak Full Movie in HD Leaked on Telegram and Torrent? JNU में दीपिका पादुकोण के दौरे के बाद अब #ChappakOnTorrent कर रहा है ट्रेंड

दीपिका पादुकोण के लिए इतनी ही मुश्किलें नहीं है बल्कि फिल्म छपाक की रिलीज पर रोक लगाने के लिए एसिड अटैक की पीड़ित लक्ष्मी की वकील रही अपर्णा भट्ट ने दिल्ली कोर्ट में याचिका दायर की है.

Chhapaak Full Movie in HD Leaked on Telegram and Torrent? JNU में दीपिका पादुकोण के दौरे के बाद अब #ChappakOnTorrent कर रहा है ट्रेंड
दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Twitter)

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म छपाक (Chhapaak) सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. हालांकि फिल्म 10 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी लेकिन उससे पहले ही इसे ऑनलाइन लीक की धमकी मिलनी शुरू हो चुकी हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स अब #ChappakOnTorrent कर फिल्म को थियेटर्स में जाकर देखने की बजाए डाउनलोड कर के देखने की बात कह रहे हैं. दरअसल जब से दीपिका पादुकोण ने JNU जाकर घायल छात्रों से मुलाकात की है. तभी से सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म छपाक को लेकर लगातार हमले जारी हैं. पहले लोगों ने #boycottchhapaak करके दीपिका की इस फिल्म को धमकी दी. जिसके बाद अब उसे ऑनलाइन लीक की धमकी मिल रही है.

दरअसल आज के दौर में हर प्रोड्यूसर के लिए सबसे बड़ी मुश्किल है अपनी फिल्म को लीक होने से बचाने की. जबकि वहीं TamilRockers, Telegram and Torrent उसे लीक करने की फ़िराक में खड़े रहते हैं. यही वजह है कि जैसे ही कोई फिल्म सिनेमाघरों में आती है उसके कुछ घंटों के बाद वो इन वेबसाइट्स पर उसकी पाइरेटेड कॉपी डाउनलोड के लिए मौजूद रहती हैं. ऐसे में अब दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक को भी ऐसी धमकी मिल रही हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स बिंदास होकर थियेटर जाने की बजाए #ChappakOnTorrent के जरिए फिल्म देखने की बात कह रहे हैं. आप भी देखिए इनके ट्वीटस. यह भी पढ़े: Chhapaak Movie Review: दमदार अभिनय और प्रभावशाली कहानी से लैस है दीपिका पादुकोण-विक्रांत मैसी स्टारर 'छपाक'

ट्वीट 1 

ट्वीट 2 

ट्वीट 3 

ट्वीट 4

वैसे दीपिका पादुकोण के लिए इतनी ही मुश्किलें नहीं है बल्कि फिल्म छपाक की रिलीज पर रोक लगाने के लिए वकील अपर्णा भट्ट ने दिल्ली कोर्ट में याचिका दायर की है. क्योंकि अपर्णा भट्ट के मुताबिक उन्होंने एसिड अटैक की पीड़ित लक्ष्मी का केस सालों तक लड़ा लेकिन फिल्म में उन्हें कोई क्रेडिट नही दिया गया है. जिसके चलते अब उन्होंने कोर्ट में फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2020 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).