दिल्ली: पटपड़गंज इलाके में पेपर प्रिंटिंग प्रेस में लगी भीषण आग,1 शख्स की मौत, फायरब्रिगेड की 35 गाड़ियां मौके पर
दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल इलाके (Patparganj Industrial Area) में गुरुवार तड़के भीषण आग (Fire Broke Out ) लगने से एक की मौत हो गई थी. आग लगने की जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग की 35 गाड़ियां पहुंच गई. फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा है है. आग एक पेपर प्रिटिंग प्रेस में लगी है. आग जिस इमरात में लगी है वो तीन मंजिला है, आग भूतल और दूसरे तल पर लगी. आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चला है और बचाव अभियान जारी है. वहीं शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बीते कुछ दिनों में दिल्ली में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. कुछ दिनों पहले ही पीरागढ़ी क्षेत्र में भी एक फैक्ट्री में आग लग गई थी जिसमें एक दमकल कर्मी की मौत हो गई थी और 14 अन्य लोग घायल हो गए थे.

बता दें कि पिछले साल दिसंबर महीने में दिल्ली के रानी झांसी रोड बाजार में आग लगने से कम चालीस अधिक लोगों की मौत हो गई थी. जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे. यह जानकारी राष्ट्रीय राजधानी के अग्निशमन विभाग ने दिया था. घटना में मारे गए सभी लोग मजदूर थे, कारखाने में सुबह 4.30-5 बजे के आस पास लगी आग के दौरान सो रहे थे. यह भी पढ़ें:- JNU हिंसा: जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आईशी घोष ने हमले से 3 घंटे पहले ही दी थी दिल्ली पुलिस को जानकारी, रिपोर्ट.
Delhi: Fire broke out at a paper printing press in Patparganj Industrial Area today, one person dead. 35 fire tenders are present at the spot. pic.twitter.com/7syFT5yF7V
— ANI (@ANI) January 9, 2020
गौरतलब हो कि दिसंबर में हुए इस हादसे को साल सबसे बड़ा अग्निकांड माना जा रहा है. इससे पहले 13 जून, 1997 को दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में स्थित उपहार सिनेमा में ऐसी ही घटना घटी थी, जिसमें 59 लोगों की जान चली गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2020 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).