राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से पूछा- आतंकियों के मददगार दविंदर सिंह पर क्यों हैं चुप?
कश्मीर के गिरफ्तार डीएसपी दविंदर सिंह (DSP Davinder Singh) को लेकर लेकर कांग्रेस मोदी सरकार पर लगातार हमला कर रही है. कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और एनएसए क्यों चुप हैं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, डीएसपी दविंदर सिंह ने अपने घर पर तीन ऐसे आतंकवादियों को शरण दी और उन्हें आतंकियों को दिल्ली ले जाते हुए पकड़ा गया, जिनके हाथ में भारतीय नागरिकों का खून लगा है. उन्होंने लिखा कि फास्टट्रैक में यह केस चलना चाहिए और अगर दोष साबित होता है तो कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए. इसके अलावा उन्होंने सवाल भी किया है, क्या पुलवामा हमले में दविंदर सिंह की क्या भूमिका थी? उसने और कितने आतंकियों की मदद की? उसे कौन प्रोटेक्शन दे रहा था और क्यों दे रहा था?’