बॉलीवुड

करण जौहर को उनके बेटे ने कहा- जोकर, तो डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर कह दी ये बात

करण जौहर ने ट्विटर अकाउंट पर अपने दिल की बात शेयर करते बताया कि उनके बेटे ने उन्हें करण जोकर कहकर बुलाया.

करण जौहर को उनके बेटे ने कहा- जोकर, तो डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर कह दी ये बात
करण जौहर अपने बच्चों के साथ (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड डायरेक्टर- प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) हमेशा अपनी राय पूरी बेबाकी के साथ रखते हैं. वो अपने दिल की बात सोशल मीडिया पर लोगों के सामने बिंदास होकर रखते हैं. ऐसे में अब करण जौहर ने ट्विटर अकाउंट पर कुछ ऐसा लिखा है जिसे देखने के बाद फैंस बेहद ही इम्प्रेस हो गए. दरअसल करण जौहर ने ट्विटर सभी को बताया कि उनके बेटे ने उन्हें करण जोकर कहकर बुलाया है. बेटे की जुबान से ये बात सुन करण इतने खुश हुए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर सभी से ये बात शेयर की.

करण ने अपने बेटे की नादानी को शेयर करते हुए लिखा कि ‘मेरे बेटे ने मुझे अभी करण जोकर कहकर बुलाया. मुझे लगता है वो मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करता है.’ यह भी पढ़े: बॉलीवुड की अपकमिंग स्टार किड हैं संजय कपूर की बेटी शानाया कपूर, क्या इन्हें भी करण जौहर करेंगे लॉन्च?

करण के इस ट्वीट के बाद कई यूजर्स उनका मजाक उड़ाते दिखाई दिए तो कई ने करण के बिंदास अंदाज के लिए उनकी तारीफ भी की. आपको बता दे कि साल 2017 के फरवरी महीने में करण जौहर सरोगेसी के जरिए पिता बने. उन्हें लड़का और लड़की हुई. जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सभी को दी. करण ने बेटे का नाम यश अपने पिता के नाम पर रखा जबकि बेटी का नाम रूही अपनी मां हीरो को मिलते हुए रखा.

वर्क फ्रंट की बता करे तो करण जौहर के डायरेक्शन में बनी वेब शो घोस्ट स्टोरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी हैं. जिसे दर्शकों का मिस्क्स रिएक्शन मिला.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2020 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).