CAA Protest: दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर मुंबई में शुरू हुआ प्रदर्शन, सड़कों पर डटी हैं महिलाएं
नागरिकता कानून (CAA) के विरोध में देशभर में 30 से ज्यादा वक्त से प्रदर्शन जारी हैं. इस दौरान दिल्ली के शाहीन बाग (Shaheen Bagh) के नाम की खूब चर्चा है. दरअसल शाहीन बाग (Shaheen Bagh) में महिलाएं बच्चों के साथ आंदोलन पर बैठी हैं. इनकी मांग है कि CAA को जब तक वापस नहीं लिया जाता है इनका आंदोलन जारी रहेगी. इसी के तर्ज पर देश की राजधानी मुंबई में भी आंदोलन शुरू किया गया है, नागपाड़ा में रात 10 बजे से ही महिलाओं ने यह आंदोलन शुरू किया है. इस विरोध-प्रदर्शन में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं जो हाथों में तिरंगा, बैनर और पोस्टर्स लेकर CAA और NRC को वापस लेने की मांग कर रही है.