राम मंदिर ट्रस्ट की पहली बैठक में महंत नृत्य गोपाल दास को चुना गया अध्यक्ष, वीएचपी के चंपत राय को बनाया गया महामंत्री
केंद्र की मोदी सरकार द्वारा गठित 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' की आज पहली बैठक हुई. इस बैठक में महंत नृत्य गोपाल दास (Nritya Gopal Das) को ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया है. इसके साथ ही विश्व हिंदू परिषद के चंपत राय को महासचिव, कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरि को बनाया गया है. पूर्व कैबिनेट सचिव नृपेंद्र मिश्रा को मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई है.