देश

ज्योतिरादित्य सिंधिया की पार्टी में एंट्री से बीजेपी सांसद नाराज?

मध्यप्रदेश बीजेपी के बड़े नेता प्रभात झा नाराज हैं. रिपोर्ट में ऐसा भी कहा गया है कि झा ने अपनी नाराजगी पार्टी के आलाकमान को भी जाहिर कर दी गई. हालांकि, यह सिर्फ मीडिया रिपोर्ट है.

ज्योतिरादित्य सिंधिया की पार्टी में एंट्री से बीजेपी सांसद नाराज?
ज्योतिरादित्य सिंधिया (Photo: IANS)

Prabhat Jha Angry: पूर्व सांसद और कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी में एंट्री ले ली है. सिंधिया ने आज पार्टी अध्यक्ष नड्डा की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए. वहीं, उनकी एंट्री से पार्टी के बीजेपी में भी नाराजगी की बात भी कही जा रही है. आजतक की रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश बीजेपी के बड़े नेता प्रभात झा नाराज हैं. रिपोर्ट में ऐसा भी कहा गया है कि झा ने अपनी नाराजगी पार्टी के आलाकमान को भी जाहिर कर दी गई. हालांकि, यह सिर्फ मीडिया रिपोर्ट है. सोशल मीडिया पर झा के समर्थक इस खबर को गलत बता रहे है.

बता दें की होली के दिन ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है. उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उनके साथ 20 से अधिक विधायकों ने इस्तीफा दिया है जिसका सीधा असर कमलनाथ सरकार पर पड़ेगा. हालांकि, कमलनाथ पूरे कॉन्फिडेंस से कह रहे हैं कि उनके पास बहुमत का आंकड़ा है. कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने भी यही बात की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2020 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).