मैच के दौरान फुटबॉल खिलाड़ी ने काटा अपने प्रतिद्वंदी का प्राइवेट पार्ट, मिली ये सजा
फ्रांस में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक फुटबॉल खिलाड़ी पर अपने प्रतिद्वंदी खिलाड़ी के प्राइवेट पार्ट को काटने के आरोप में 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है. इस घटना के बाद पीड़ित खिलाड़ी को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसके प्राइवेट पार्ट में कई टांके लगाए गए. बता दें कि खिलाड़ी का नाम उजागर नहीं किया गया है.