बॉलीवुड के इस खान ने कोरोना वायरस से बचने का बताया बेतुका इलाज, सलाह सुनकर भड़के लोग
कोरोना वायरस का भय पूरी दुनिया में बना हुआ है. WHO ने इसे महामारी घोषित कर दिया है. इसकी चपेट में अब तक लाखों लोग आ चुके हैं जबकि साढ़े चार हजार से ज्यादा लोगों की जाने जा चुकी हैं.
बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) सोशल मीडिया पर आए दिन लोगों के निशाने पर रहते हैं. कभी अपने विवादित पोस्ट तो कभी किसी बॉलीवुड स्टार पर पर्सनल कमेंट कर कमाल आर खान चर्चा में रहते हैं. इतना ही नहीं कमाल सोशल मुद्दों को लेकर भी अपनी राय रखते हैं. लेकिन यूजर्स को उनकी राय अच्छी कम और बुरी ज्यादा लगती है. ऐसे में अब कमाल एक बार फिर लोगों के निशाने पर हैं. दरअसल उन्होंने कोरोना वायरस (Coronavirus) से बचने के लिए एक बेहद ही बेतुका इलाज अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. जिसके चलते वो अब लोगों के निशाने पर आ गए हैं.
कमाल आर खान ने कोरोना से बचने के लिए घर पर रहन के साथ थोड़े थोड़े टाइम सेक्स करने का आईडिया दिया है. ताकि कोई घर के बाहर ना जा सके. कमाल आर खान की ये कमाल की राय सुनकर यूजर्स भी हैरान हो गए हैं.
Best way to avoid #Corona!
1) Stay at home with your partner!
2) Have sex every 2 hours to remain tired, So you won’t feel to go out of the house.
3) Keep eating almonds with honey, So you will keep getting energy to have more sex!
All the very best!
— KRK (@kamaalrkhan) March 12, 2020
दरअसल कोरोना वायरस का भय पूरी दुनिया में बना हुआ है. WHO ने इसे महामारी घोषित कर दिया है. इसकी चपेट में अब तक लाखों लोग आ चुके हैं जबकि साढ़े चार हजार से ज्यादा लोगों की जाने जा चुकी हैं. भारत में भी कोरोना के 60 से ज्यादा मामले पाए गए हैं. इससे निपटने के लिए सरकार सभी से सावधान रहने को कह रही हैं. सो ऐसे गंभीर मुद्दे पर केआरके का बेतुका इलाज जाहिर है लोगों को नाराज करने के लिए काफी था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2020 11:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

