KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
Karachi Kings vs Islamabad United

Karachi Kings vs Islamabad United, Pakistan Super League 2026 25th Match Live Scorecard Update: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का रोमांच जारी है. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का 25वां मुकाबला आज यानी 16 अप्रैल को कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (KRK vs ISL) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कराची (Karachi) के नेशनल स्टेडियम (National Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के लिहाज से यह मैच काफी जरूरी हैं. क्योंकि पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमें टॉप-4 में बनी हुई हैं. कराची किंग्स 5 मुकाबलों में 3 जीत के साथ चौथे स्थान पर है. दूसरी तरफ इस्लामाबाद यूनाइटेड 7 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है और इस मैच में जीत दर्ज कर टॉप-2 में पहुंचने की कोशिश करेगी. यह भी पढ़ें: MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

कराची किंग्स अपने पिछले मुकाबले में हैदराबाद किंग्समेन के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना कर चुकी है, जिसमें साद बेग ने 53 रन बनाए थे. वहीं इस्लामाबाद यूनाइटेड को भी अपने पिछले मैच में 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी, जहां डेवोन कॉनवे ने 45 रन बनाए और क्रिस ग्रीन ने 2 विकेट लिए थे.

समीर मिन्हास इस मुकाबले में बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने अब तक 5 मैचों में 207 रन बनाए हैं और शानदार फॉर्म में हैं. दूसरी तरफ हसन अली गेंदबाजी में कराची किंग्स के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं, जिन्होंने 4 मैचों में 9 विकेट लिए हैं.

कराची किंग्स क्रिकेट टीम बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Karachi Kings Cricket Team vs Islamabad United Cricket Team Match Scorecard)

कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड मैच में हालिया फॉर्म और टीम संतुलन को देखते हुए मुकाबला काफी रोमांचक माना जा रहा है. हेड टू हेड आंकड़ों में इस्लामाबाद यूनाइटेड का पलड़ा भारी है, जिसने 24 में से 18 मुकाबले जीते हैं, जबकि कराची किंग्स को 6 जीत मिली है. कराची के नेशनल स्टेडियम की पिच संतुलित रहती है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है. औसत स्कोर 170-180 रन के आसपास माना जाता है, जिससे मुकाबला हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है.

नोट: कराची किंग्स क्रिकेट टीम बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.